Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

ट्रेलर से क्रूजर कार की टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों सहित छह की मौत

डीएसपी अमरजीत चावला ने बताया दोपहर 2:50 बजे नेशनल हाईवे नंबर 911 पर गांव सलेमपुरा से एक किलोमीटर पहले गांव 17 एसजेएम के पास ओवरटेक करते समय क्रूजर पीछे से ट्रेलर से टकरा गई।

26 Apr 2024

ट्रेलर से क्रूजर कार की टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों सहित छह की मौत

श्रीगंगानगर। नए बने जिले अनूपगढ़ में शुक्रवार को एक क्रूजर कार ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोगों की मौत हो गई।

डीएसपी अमरजीत चावला ने बताया दोपहर 2:50 बजे नेशनल हाईवे नंबर 911 पर गांव सलेमपुरा से एक किलोमीटर पहले गांव 17 एसजेएम के पास ओवरटेक करते समय क्रूजर पीछे से ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रूजर ड्राइवर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान ड्राइवर की भी मौत हो गई। महिला को श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।

डीएसपी ने बताया कि अनूपगढ़ जिले के किकरावाली निवासी हेतराम (45) पत्नी सुनीता (42), भाभी लिछमा देवी (55), विद्या देवी (40), कलावती देवी (48) और कांता (35) के साथ शुक्रवार सुबह अनूपगढ़ के गांव 86 जीबी में अपने रिश्तेदारी में शोक व्यक्त करने आए थे। यह सभी दोपहर लगभग 2:30 बजे शोक व्यक्त कर 86 जीबी से किकरावाली के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान गांव सलेमपुरा से 1 किलोमीटर पहले 17 एसजेएम के पास क्रूजर के ड्राइवर चालक रमेश (38) ने रायसिंहनगर की ओर जा रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की। ड्राइवर ने गाड़ी को वापस ट्रेलर के पीछे लाने की कोशिश की, मगर क्रूजर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौक से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हेतराम और उसकी पत्नी सुनीता, भाभी विद्या, कलावती और लिछमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ड्राइवर रमेश और कांता को गंभीर हालत में अनूपगढ़ अस्पताल लेकर आया गया, जहां रमेश (ड्राइवर) ने दम तोड़ दिया। कांता की हालत गंभीर होने पर उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News